🤓🤓🤓🤓Battlegrounds Mobile India APK link (PUBG Mobile India) पर ना करें क्लिक, चोरी हो सकता है आपका डेटा😥😥😥😥

PUBG Mobile India की भारत में रिएंट्री का ऐलान हो चुका है। हालांकि, यह गेम अब Battlegrounds Mobile India के नाम से आएगा, जिसकी जानकारी क्राफ्टन ने पिछले हफ्ते दी है। क्राफ्टन ने इस मोबाइल गेम की कुछ जानकारियां भी दी है, लेकिन इसकी लॉन्च डेट का ऐलान अभी तक नहीं किया है। Also Read - Battlegrounds Mobile India APK link (PUBG Mobile India) पर ना करें क्लिक, चोरी हो सकता है आपका डेटा

Highlights

यह गेम एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा या नहीं, इसकी जानकारी भी अभी नहीं मिली है। इस मौके का फायदा उठा कर कुछ हैकर्स Battlegrounds Mobile India APK Download Link सर्कुलेट कर रहे हैं। यह APK फाइल्स फर्जी हैं और आपके डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकती है। हैकर्स खास तौर पर एंड्रॉइंड यूजर्स को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं 

BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA APK लिंक पर ना करें क्लिक

क्राफ्टन ने जब से गेम का ऐलान किया है, कई वेबसाइट Battlegrounds Mobile India APK Download Links के नाम पर सर्कुलेट हो रही हैं। ये APK फाइनल्स पूरी तरह से फर्जी हैं और इनका Battlegrounds Mobile India से कोई लेना देना नहीं है। Krafton ने इस गेम की लॉन्च डेट का ऐलान अभी तक नहीं किया है।

जैसे ही यह गेम लॉन्च होगा, यह Apple App Store और Google Play Store पर उपलब्ध होगा। आधिकारिक रूप से गेम की उपलब्धता को लेकर यही जानकारी मौजूद है। इसके अतिरिक्त कोई भी वेबसाइट जो Battlegrounds Mobile India के Apk फाइल होने का दावा करती है, तो समझ लीजिए वह फर्जी है। इन फाइल्स में स्पायवेयर और रैंसमवेयर हो सकते हैं, जिसका मतलब है कि यह ऐप्स आपके फोन से डेटा चोरी कर सकते हैं ।

किसी भी ऐसी लिंक पर क्लिक ना करें तो गेम का एपीके लिंक का लालच दे रही हो। हाल में कई मालवेयर्स ने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर हमला किया है, ऐसे में आपको सतर्क रहना चाहिए। गौरतलब है कि क्राफ्टन कंटेंट क्रिएटर्स को Battlegrounds Mobile India के साथ पबजी मोबाइल का नाम नहीं जोड़ने की सहाल दे रही है। चूंकि पबजी मोबाइल को भारत में बैन किया गया है, इसलिए कंपनी इसकी विवादित छवि से बचना चाहती है।

दुनियाभर की लेटेस्ट tech news और reviews के साथ best recharge, पॉप्युलर मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव offers के लिए हमें फेसबुक, ट्विटर पर फॉलो करें।

🤗🤗🤗Bye Bye 🤗🤗🤗🤗🤗

HAVE A NICE DAY🍒🍒🍒🤓🤓

Comments